सारंगढ़-बिलाईगढ़
रेत का अवैध परिवहन, 3 हाईवा जब्त
12-Jun-2026 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 जून। खनिज अधिकारी ने रेत के अवैध परिवहन करने पर दहिदा-जसपुर क्षेत्र में 3 हाईवा पकड़ा।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनि अधिकारी बजरंग पैकरा ने महानदी के तट पर बसे ग्राम दहिदा-जसपुर क्षेत्र में गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए 01 हाईवा क्रमांक सीजी-06-एचसी-7888 वाहन मालिक भोजराज अग्रवाल निवासी सराईपाली पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ तथा 2 हाईवा क्रमांक सीजी-13-एजेड-8020 एवं सीजी-22-एई-8919 को थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया।
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


