सारंगढ़-बिलाईगढ़

चूना पत्थर का अवैध परिवहन, 2 हाईवा जब्त
30-May-2026 6:44 PM
चूना पत्थर का अवैध परिवहन, 2 हाईवा जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 मई। खनिज अमला द्वारा ग्राम गुडेली- टिमरलगा क्षेत्र का बुधवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान गौण खनिज चूना-पत्थर के अवैध परिवहन करते हुए हाईवा क्रमांक सीजी-13 एक्यू-6075  वाहन मालिक घनश्याम पटेल निवासी गुडेली सारंगढ़ एवं सीजी-13-एक्यू-4044  वाहन मालिक दीपक कुमार अग्रवाल निवासी कोतरा रोड रायगढ़ पर कार्रवाई करते हुए थाना सारंगढ़  के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्रवाई आगे भी कलेक्टर के निर्देशानुसार की जाएगी।


अन्य पोस्ट