सारंगढ़-बिलाईगढ़
100 बिस्तर सिविल अस्पताल का शिलान्यास, दूसरे ही दिन पट्टिका कचरे में!
05-May-2026 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 मई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बाद अगले दिन शिलान्यास से जुड़ी पट्टिका के कचरे के बीच पड़े होने का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नाराजगी जताई है और व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस अस्पताल से क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, उसकी शुरुआत में इस तरह की स्थिति चिंताजनक है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है और आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


