सारंगढ़-बिलाईगढ़

कार से 62 किलो से अधिक गांजा बरामद, आरोपी फरार
09-Apr-2026 5:31 PM
कार से 62 किलो से अधिक गांजा बरामद, आरोपी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 9 अप्रैल। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरिया थाना क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार से 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार ओडिशा से गांजा लेकर सक्ति-जांजगीर की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बोरिदा के पास घेराबंदी की।

इस दौरान वाहन चालक पुलिस को देखकर कार छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर कार के अंदर 59 पैकेट में कुल 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में की गई।


अन्य पोस्ट