सारंगढ़-बिलाईगढ़
बिना हथियार के आत्मरक्षा की तकनीक सिखाता है मार्शल आर्ट
14-Feb-2026 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 14 फरवरी। मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डर राजेश नायक और फाइटर क्लब सारंगढ़ के प्रशिक्षक विजेंद्र गुड्डूयादव ने मार्शल आर्ट प्रशिक्षण को आत्मरक्षा के लिए उपयोगी बताया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर जागरूक रहना आवश्यक है। उनके अनुसार, अखबारों में चोरी, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरें सामने आती रहती हैं, ऐसे में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट बिना हथियार के आत्मरक्षा की तकनीक सिखाता है।
फाइटर क्लब की ओर से बताया गया है कि टीम विभिन्न स्कूलों में जाकर नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण दे रही है। इच्छुक छात्र-छात्राएं और अभिभावक क्लब से संपर्क कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


