सारंगढ़-बिलाईगढ़

डोंगरीपाली क्षेत्र में सेमल पेड़ों की कटाई के आरोप
13-Feb-2026 6:09 PM
डोंगरीपाली क्षेत्र में सेमल पेड़ों की कटाई के आरोप

सारंगढ़, 13 फरवरी। डोंगरीपाली क्षेत्र में सेमल पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभिन्न गांवों में पेड़ों की कटाई कर लकड़ी का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, डोंगरीपाली, कोकबहाल, कदलिसरार, लेन्द्राजोरी, गिन्डोला, जामदलखा, जीरापाली, पतेरापाली, अमापाली, जोगनीपाली, कालाखुटा, झाल, लीमपाली, बनवासपाली सहित आसपास के गांवों में सेमल पेड़ों की कटाई की जा रही है। उनका कहना है कि लकड़ी ट्रैक्टरों के माध्यम से बाहर भेजी जा रही है। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिना विभागीय जानकारी के इस तरह की गतिविधि संभव नहीं है। हालांकि इस संबंध में वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि कटाई अनधिकृत है तो इससे शासन को राजस्व हानि और पर्यावरण पर प्रभाव पड़ सकता है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर किसी आधिकारिक कार्रवाई या जांच की जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है।

वन एवं राजस्व विभाग से संपर्क कर आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट