सारंगढ़-बिलाईगढ़

गांजा तस्करी, फरार महिला गिरफ्तार
12-Feb-2026 3:57 PM
गांजा तस्करी, फरार  महिला गिरफ्तार

सारंगढ़, 1 2 फरवरी। गांजा तस्करी के एक प्रकरण में सरिया पुलिस ने फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को सरिया थाना क्षेत्र में पल्सर मोटरसाइकिल से ओडिशा से गांजा लाए जाने की सूचना पर घेराबंदी की गई थी। इस दौरान रमा कुमार खांडे और अजय दिवाकर, दोनों निवासी जिला जांजगीर-चांपा, को भेजा गया था। विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने सहोद्रा डहरिया, निवासी अमरताल थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा, का नाम बताया। पुलिस के अनुसार वह ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करने के मामले में संलिप्त थी ।

और प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार थी। सरिया पुलिस ने 10 फरवरी को ग्राम अमरताल से उसे हिरासत में लिया।

 पूछताछ में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से गांजा खरीदकर बिक्री करने की बात स्वीकार करने का पुलिस ने दावा किया है। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट