सारंगढ़-बिलाईगढ़
अवैध रेत परिवहन में शामिल ट्रैक्टर जब्त
08-Feb-2026 9:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 फरवरी। खनिज अमला द्वारा विगत दिनों लगातार कार्यवाही में सारंगढ़ तहसील के ग्राम मल्दा, दहिदा एवं जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन, 05 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया। सरिया तहसील के पिहरा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


