सारंगढ़-बिलाईगढ़

पानी के लिए जनदर्शन पहुंचीं महिलाएं
05-Feb-2026 7:42 PM
पानी के लिए जनदर्शन पहुंचीं महिलाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 फरवरी। सारंगढ़ नगर में पेयजल संकट ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। वार्ड क्रमांक 5 स्थित संजय चौपाल गली बाबा कुटी क्षेत्र की महिलाएं बीते 15 दिनों से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रही हैं। समस्या के निराकरण की मांग को लेकर महिलाओं ने जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। मजबूरी में दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है। इस संबंध में अपर कलेक्टर एस. के. टंडन ने कहा कि पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ सारंगढ़ को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में दिए गए कई आदेशों का पालन नहीं किया जाता, जिसके चलते जनता को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 


अन्य पोस्ट