राजनांदगांव

निशानेबाजी में नांदगांव पीटीएस का दबदबा,जीते 7 गोल्ड
11-Mar-2021 5:13 PM
निशानेबाजी में नांदगांव पीटीएस का दबदबा,जीते 7 गोल्ड

राजनांदगांव, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा 19वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता गत् दिनों चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के शूटिंग रेंज में आयोजित की गई।  इस निशानेबाजी प्रतियोगिता में संपूर्ण छत्तीसगढ़ से 286 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव से पुलिस अधीक्षक इरफान उल रहीम खान, सीडीआई बृजेश भदौरिया और आरक्षक अशोक वर्मा ने भाग लिया। 

प्रतियोगिता में पिस्टल और राइफल के अनेक इवेंट्स हुए। जिसमें से पिस्टल के व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट्स में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय को 7 गोल्ड मेडल एवं 2 सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। साथ ही राइफल 22 के एक इवेंट अशोक वर्मा द्वारा सिल्वर मेडल प्राप्त करने में सफलता हासिल की। 

छत्तीसगढ़ के 19वीं ओपन निशानेबाजी प्रतियोगिता। जिसमें सिविल और शासकीय सभी किस्म के प्रतिभागी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में इरफान उल रहीम खान पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव ने भी भाग लेकर 7 गोल्ड एवं 3 सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने श्रेष्ठता प्रदर्शित कर राजनांदगांव को गौरवान्वित किया।
 


अन्य पोस्ट