राजनांदगांव

शराब जब्त, 2 कोचिया बंदी
28-Nov-2026 4:25 PM
शराब जब्त, 2 कोचिया बंदी

राजनांदगांव, 28 नवंबर। अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरूद्ध पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। आरोपियों से पुलिस ने 29 पौवा सवा शेरा देशी शराब कीमती 2320 रुपए को जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने आबकारी  एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थानांतर्गत 27 नवंबर की रात्रि पुलिस मुखबीर की सूचना पर आरोपी डोमन निषाद मोहड़ एवं गौरव पाण्डे सिंगदई  को ग्राम मोहड़ में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने से आरोपियों के कब्जे से 29 पौवा सवा शेरा देशी कीमती 2320 रुपए जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध  थाना बसंतपुर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।
आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट