राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर। अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हजारों रुपए कीमत के 1.624 किग्रा गांजा, नगदी रकम और एक मोटर साइकिल को जब्त किया। आरोपी को पुलिस ने ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
खैरागढ़ जिले के छुईखदान थानांतर्गत 25 नवंबर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम उदयपुर लाल करार मैदान तिराहा के पास राजू साहू नामक व्यक्ति अपने मोटर साइकिल में घूम-घूमकर अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहा है। पुलिस ने ग्राम उदयपुर लाल करार मैदान तिराहा में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया। आरोपी राजू साहू 21 साल साकिन भरदाकला जिला बेमेतराके कब्जे से प्लास्टिक थैला में मोटर साइकिल के डिक्की के अंदर रखा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.624 किलोग्राम कीमती करीब 81200 रुपए, नगदी रकम 950 रुपए एवं एक मोटर साइकिल कीमती 30 हजार रुपए जुमला कीमती 112150 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी राजू साहू के विरूध्द अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 458/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया। आरोपी राजू साहू को 26 नवंबर को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी राजू साहू को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।