राजनांदगांव
राजनांदगांव, 27 नवंबर। गांजा परिवहन कर बिक्री करने के मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफतार किया। प्रकरण का पूर्व आरोपी पहले ही जेल जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1.050 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 52 हजार रुपए एवं एक दोपहिया वाहन को जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
डोंगरगढ़ थानांतर्गत 24 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पालेश्वर सेन 21 वर्ष निवासी रामाटोला डोंगरगढ़ द्वारा स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा मोचीपारा में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नीले रंग की प्लास्टिक थैली में रखे मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 390 ग्राम कीमती 19500 रुपए एवं स्कूटी को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 693/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 25 नवंबर को जेल भेजा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार विवेचना के दौरान आरोपी दिगंबर ठाकुर का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा पालेेश्वर सेन को गांजा बिक्री करने हेतु देना बताया गया, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते आरोपी के स्कूटी वाहन की डिक्की से मादक पदार्थ गांजा कुल मात्रा 1.050 किग्रा कीमती 52 हजार रुपए एवं स्कूटी वाहन कीमती 50 हजार रुपए को जब्त किया गया। आरोपी दिगंबर ठाकुर के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।