राजनांदगांव

कांग्रेस शासन में महिलाओं पर बड़े अत्याचार के मामले-भाजपा
22-Feb-2021 4:38 PM
कांग्रेस शासन में महिलाओं पर बड़े अत्याचार के मामले-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी।
प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीडऩ की घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने गत दिनों महावीर चौक स्थित फ्लाई ओवर के नीचे धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा। 

इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने संबोधित करते कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है, तब से कानून व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। प्रदेश में बहन-बेटियों के विरुद्ध अपराधों में वृद्धि हुई है। शांत रहने वाले छत्तीसगढ़ में अब अपराधों की बढ़ती स्थिति से अब छत्तीसगढ़ अशांत और असुरक्षित होने लगा है। यहां पर आए दिन युवतियों और महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं होने लगी है। कमजोर तबके के लोगों से अनाचार चरम सीमा पर है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले कोरबा जनजाति के लोग भी अब सुरक्षित नहीं है। 

धरना प्रदर्शन को जिला पंचायत सदस्य गीता घासी साहू एवं जिला अध्यक्ष किरण साहू, नम्रता सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया। इस दौरान लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, संतोष अग्रवाल, भरत वर्मा, दिनेश गांधी, सचिन बघेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

 


अन्य पोस्ट