राजनांदगांव

बस्तर प्रभारी पवन पहुंचे कांकेर-कोंडागांव
21-Feb-2021 1:57 PM
बस्तर प्रभारी पवन पहुंचे कांकेर-कोंडागांव

अजा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक में केंद्र-भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाने पर जोर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 21 फरवरी।
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम ने संगठन द्वारा बस्तर प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद कांकेर और कोंडागांव में मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रभारी नियुक्त होने के पश्चात पहली बार  पहुंचे मेश्राम का दोनों जिलों के भाजपा अध्यक्षों और मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। 

अनुसूचित जाति वर्ग के हितों में केंद्र और भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाने का जोर देते हुए श्री मेश्राम ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर प्रहार किया। इससे पहले दल्लीराजहरा में मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोंडागांव के सह प्रभारी महेन्द्र पिपरे के पिता के निधन पर परिवार से मिलकर शोक जताया। 

दल्लीराजहरा में मोर्चा के प्रदेश मीडिया अनिल खोब्रागढ़े, मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, राजेश कामले, लीलावती साहू, सुखंतीन साहू समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात कांकेर में पार्टी कार्यालय में बैठक से पूर्व उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बस्तर संभाग के सहप्रभारी टीकम टांडिया, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले ने भी बैठक में अपना मार्गदर्शन दिया। कांकेर में बैठक के दौरान मोर्चा के दिनेश नागदौने, निर्मला नेताम, जिला महामंत्री मनेश्वर नाग, झाडूराम बेसरा सहित अन्य मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

इसके पश्चात मेश्राम ने कोंडागांव में पहुंचकर मोर्चा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। कोंडागांव जिला भाजपा अध्यक्ष दिपेश अरोरा एवं मीडिया प्रभारी अनिल खोब्रागढ़े के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया। दोनों जिलों के प्रवास के दौरान अजा वर्ग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यशैली को लेकर उत्साह नजर आया


अन्य पोस्ट