राजनांदगांव
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान, महाआरती में सांसद व जनप्रतिनिधि भी शामिल
28-Jan-2021 7:35 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 28 जनवरी। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान के तहत 26 जनवरी को शाम 6 से 8 बजे शहरभर के 51 वार्डों में रामजी की महाआरती संपन्न हुई। सांसद संतोष पांडेय एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी इस अभियान में विभिन्न स्थलों में उपस्थित होकर महाआरती में शामिल हुए। अभियान समिति में जिला संचालक विष्णु साव एवं जिला अध्यक्ष नीरज बाजपेयी ने प्रत्येक वार्डों में उपस्थित रामदूतों को इस अभियान को सफल बनाने धन्यवाद दिया।
महाआरती अभियान में शहर के हर वार्ड में भारी संख्या में उपस्थित होकर रामभक्तों ने भगवान राम की जन्मभूमि में बनने वाले मंदिर हेतु खुलकर समर्पण राशि भेंट की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे