राजनांदगांव

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी बंदी
28-Nov-2026 4:21 PM
नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी बंदी

राजनांदगांव, 28 नवंबर। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार बसंतपुर थानांतर्गत 26 नवंबर को प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी दुकान में थी, तभी उसकी बड़ी बेटी रोते हुए उसके पास आई और बताया कि चौखडिय़ापारा स्थित एक मंदिर के पीछे रहने वाला एक व्यक्ति द्वारा उसे पकडक़र बेईज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ की गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बसंतपुर थाना में  धारा 75 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 9, 10 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी विनोद यादव की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया गया।


अन्य पोस्ट