राजनांदगांव

जब्त गांजा किया नष्ट
28-Nov-2026 4:10 PM
जब्त गांजा किया नष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 नवंबर।
खैरागढ़ जिले में  पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस के प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के माध्यम से नष्टीकरण कराया गया। एनडीपीएस के 7 अगल-अलग प्रकरणों में जब्त 3.957 किलोग्राम गांजा को बीबीसी राईस मिल ग्राम चिखलदाह में विधिवत रूप से नष्टीकरण कराया गया।
 छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिलों में जप्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं विधिसम्मत नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति का गठन किया गया है। जिला केसीजी की ड्रग डिस्पोजल समिति द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर 7 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों  के नष्टीकरण के लिए माननीय न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई। 27 नवंबर को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति, समिति के सदस्यों एवं पंचों की उपस्थिति में बीबीसी राइस मिल ग्राम चिखलदाह में जब्त 3.957 किलोग्राम गांजा को बॉयलर के माध्यम से जलाकर विधिवत नष्टीकरण किया गया।


अन्य पोस्ट