राजनांदगांव
राजनांदगांव, 16 नवंबर। एम्बुलेंस चालक से शराब पीने पैसे की मांग करते मारपीट करने वाले दो आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार लालबाग थानांतर्गत 13 नवंबर को मुर्तजरर मेडिकल कालेज अस्पताल राजनांदगांव में अपने एम्बुलेंस चालक में कार्यरत था। उसी दौरान दोपहर 12 बजे आरोपीगण मेडिकल अस्पताल आकर मुर्तजरर से शराब पीने पैसों की मांग की। पैसा नहीं देने पर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का से मारपीट किया एवं आरोपी तरूण साहू एवं उसके अन्य साथियों द्वारा अपने दोपहिया वाहन में बिठाकर मोहारा नदी के पास लेकर गए। मौके पर गजेन्द्र साह भी आ गया और चारों ने मिलकर मुर्तजरर रोशन साहू को जबर्दस्ती शराब पिलाई और मोबाइल को नदी में फेंककर जबर्दस्ती हाथ-मुक्का व डंडा से मारपीट कर उसे उसके नानी के घर छोड़ दिया। इस रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार जांगडे के नेतृत्व आरोपी तरूण साहू 19 साल निवासी राहुल नगर लखोली एवं गजेन्द्र साहू 26 साल निवासी राहुल नगर लखोली के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सिद्ध पाए जाने से गिरफ्तारी कर न्यायालय के आदेश पर जेल निरूद्ध किया गया।