राजनांदगांव

महापौर ने किया वार्ड विकास कार्यों का निरीक्षण
26-Sep-2026 5:07 PM
महापौर ने किया वार्ड विकास कार्यों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 सितंबर।
महापौर मधुसूदन यादव ने शुक्रवार को नया ढाबा वार्ड क्र. 4 में पहुंचकर वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।  उन्होंने वार्ड विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के आयुक्त जीआर मरकाम सहित निगम के अधिकारीगण एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। महापौर ने वार्ड के समुचित विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।


अन्य पोस्ट