राजनांदगांव
राजनांदगांव, 8 अगस्त। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खैरागढ़ जिले में बढ़ते सडक़ हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले की पुलिस टीम द्वारा यातायात को दुरूस्त करने चलाए जा रहे विशेष अभियान में यातायात शाखा खैरागढ़ द्वारा 7 अगस्त को 2 माल वाहक गाड़ी जो अपने वाहन को खतरनाक तरीके व लापरवाहीपूर्वक लहराते चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन को मौके पर ही जब्त किया गया और यातायात शाखा खैरागढ़ द्वारा 5-5 हजार रुपए कुल 2 प्रकरण में 10 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि सडक़ पर दूसरों की जान जोखिम में डालना एक गंभीर अपराध है। शहर की सडक़ों पर हुड़दंग और खतरनाक स्टंट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के ऊपर पर शख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।