राजनांदगांव

शिक्षा में ही समस्त समस्याओं का हल- महापौर
15-Jul-2026 5:04 PM
शिक्षा में ही समस्त समस्याओं का हल- महापौर

हरदी स्कूल के शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए महापौर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जुलाई।
शासकीय उ.मा. शाला हरदी में बीते दिनों शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव ने अपना उद्बोधन दिया।
महापौर श्री यादव ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक व क्रीड़ा के स्तर को ऊंचा रखने का सुझाव देते कहा कि शाला से सिर्फ  कर्मचारी और व्यवसायी नहीं वरन, अधिकारी बनने और बनाने के लक्ष्य को लेकर अध्यापन हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा में ही समस्त समस्याओं का हल है। शिक्षकों से उन्होंने आह्वान किया कि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न हो, क्योंकि शिक्षा से वंचित होने या करने का सीधा अर्थ है, समाज को एक कमजोर व्यक्तित्व सुपुर्द करना, जो मजदूर अथवा असामाजिक तत्व का रूप भी हो सकता है, जो समाज निर्माण में शिक्षकों की चुनौतीपूर्ण भूमिका को प्रमाणित करता है। इस दौरान शिव वर्मा, आलोक श्रोती, सावन वर्मा, चन्द्रकृत साहू,  सुनील साहू, मनोहर यादव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते ऊंचे लक्ष्य स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
इससे पहले प्राचार्य आरके मिश्रा व शाला परिवार की ओर से अतिथियों के स्वागत पश्चात स्वागत भाषण में प्राचार्य ने शाला की उपलब्धियों व आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। जिसमें इस वर्ष कक्षा 10वीं के शत्- प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने सहित गत् माह में शाला के 7 पूर्व विद्यार्थियों का एक साथ अग्निवीर, जिला पुलिस और सीआरपीएफ में चयन होने की जानकारी दी गई। शाला में 14 वर्ष से कृषि संकाय संचालित होने के बावजूद शाला के सेटअप में कृषि के व्याख्याता का पद नहीं होने के विषय पर ध्यानाकृष्ट किया गया, जिस पर महापौर ने स्वीकृति का आश्वासन दिया। शाला की उपलब्धियों से प्रभावित होकर महापौर ने मंच पर डोम निर्माण, शाला मरम्मत, भवन पोताई तथा प्रार्थना स्थल पर वृहद डोम निर्माणए पूर्व माध्यमिक शाला में पेयजल की व्यवस्था की घोषणा की।
कार्यक्रम के अंत में महापौर एवं अतिथियों द्वारा इस वर्ष शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह, नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण, नव प्रवेशित छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल वितरण व शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में  कुबेर सिंग साहू, संजय साहू, अनिता यादव, डिम्पल श्रीवास, सतानंद साहू, रूपेश साहू आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट