राजनांदगांव
राजनांदगांव, 4 जुलाई। लंबे समय से फरार चल रहे 01 स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को पुलिस ने पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा द्वारा जिले में चलाए जा रहे स्थायी वारंटियों के धरपकड़ अभियान के तहत न्यायालय राजनांदगांव के प्रकरण क्रमांक 1454/2022 अप. 60 95/2022 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के मामले के फरार आरोपी नंद कुमार पटेल 35 साल निवासी सांगिनकछार का स्थायी वारंटी तामील हेतु एएसपी कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में 2 जुलाई को थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में थाना छुरिया से पुलिस टीम स्थाई वारंटी के निवासी स्थान ग्राम सांगिनकछार के लिए रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थायी वारंटी के निवास स्थान जाकर आरोपी को पकडक़र थाना छुरिया लाया गया।
वारंटी को 2 जुलाई को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।