राजनांदगांव

अध्यक्ष बघेल ने किया सहकारी सप्ताह का शुभारंभ
29-Jun-2026 8:09 PM
अध्यक्ष बघेल ने किया सहकारी सप्ताह का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 जून। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव में सहकारी सप्ताह का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं बैंक के उपाध्यक्ष भरत वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में सहकारी ध्वज का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया गया

आयोजन में सहकारी क्षेत्र के कृषक एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए। प्रथम दिवस में सहकारी संस्था के उपनिधान का वाचन एवं समिति स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिले, इस पर जोर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसान और बैंक खातेदार उपस्थित थे।

बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल एवं उपाध्यक्ष भरत वर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों, सहकारी समितियों, दुग्ध उत्पादकों तथा आम नागरिकों को केंद्र में रखकर जिला एवं राज्य स्तर पर अनेक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कल 30 जून को जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित होगी। साथ ही एफपीओ  एवं पैक्स की किसानों की आय बढ़ाने में भूमिका पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।

1 जुलाई को आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरक छिडक़ाव का प्रदर्शन, कृषक संगोष्ठी तथा मृदा स्वास्थ्य विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। जिससे किसानों को नई तकनीकों की जानकारी मिल सके।  2 जुलाई को पैक्स बैंक शाखाओं में मॉडल पैक्स का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही महिला हितग्राहियों को एटीएम केसीसी कार्ड एवं रुपे केसीसी कार्ड वितरित किए जाएंगे, ताकि बैंकिंग सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

3 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ द्वारा प्रकाशित पाक्षिक सहकारी समाचार पत्र के प्रचार-प्रसार का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 4 जुलाई को पैक्स द्वारा संचालित जनऔषधि केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 5 जुलाई को प्रदेश के 10 आदिवासी जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद एवं राजनांदगांवकृमें विशेष सहकारिता सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लगभग 20 हजार नए सदस्यों को सहकारिता से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी समितियों एवं सदस्यों को ‘सहकार प्रेरणा पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जाएगा।

सहकारिता सप्ताह का समापन 6 जुलाई को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर सहकारी क्षेत्र में विकेंद्रीकृत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम के लिए चिन्हित 9 वेयर हाउसों के गोदाम निर्माण का भूमिपूजन भी किया जाएगा। 


अन्य पोस्ट