राजनांदगांव
पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे
13-Jun-2026 4:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जून। पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति द्वारा छत्तीसगढ़ गीतों में प्रकृति प्रेम विषय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोक सांस्कृतिक संस्था धरोहर कार्यालय कन्हारपुरी में आयोजित उक्त कार्यक्रम में साहित्य समिति की ओर से लोक गायक महादेव हिरवानी को आम और पीपल का पौध प्रदत्त करते संस्था कार्यालय में जन कवि मस्तुरिहा और संगीतकार खुमान साव के नाम पर पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान दोनों पौधों को लहलहाने के लिए खाद-पानी सिंचन कवयित्री सुषमा शुक्ला व लोक गायिका शिवानी जंघेल द्वारा किया गया। उक्ताशय की जानकारी साहित्य समिति के सचिव मानसिंह मौलिक द्वारा दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे