राजनांदगांव
पर्यटन मंडल अध्यक्ष होंगे लोगों से रूबरू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जून। प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से पर्यटन मंडल अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिक प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर 11 से शाम 5 बजे तक अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं सीधे प्रस्तुत कर सकेंगे। जनदर्शन का आयोजन पर्यटक सूचना केंद्र गौरव पथ न्यू सर्किट ऑफिस के सामने वार्ड क्र. 43 राजनांदगांव में किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
नीलू शर्मा ने कहा कि सुशासन का सार यही है कि जनता की समस्याओं का संवेदनशील और पारदर्शी तरीके से समाधान हो। जनदर्शन कार्यक्रम इसी दिशा में एक ठोस कदम है। यह पहल न केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम बनेगी, बल्कि प्रदेशवासियों को विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी प्रदान करेगी।