राजनांदगांव

मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
05-Jun-2026 4:26 PM
मारपीट,  आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 5 जून। मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने 3 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सोनू बार में काम करता है। 2 जून को रात्रि 11.35 बजे के आसपास सोनू बार बंद कर घर जा रहा था, तभी गौरीनगर का रहने वाला करण महोबिया आया और बोला कि एक बीयर दो, तब बार बंद हो गया बोला, तो करण महोबिया इसे मां-बहन की गंदी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हमला करने निकालना बताया। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 28/26 धारा 296, 351 (2), 118 (1) बीएनएस 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में तत्काल पुलिस बल भेजकर मुखबिर की सूचना टांकापारा रेल्वे फाटक के पास राजनांदगांव में आरोपी करण महोबिया को घेराबंदी कर पकड़ा गया।  पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को 3 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट