राजनांदगांव

हथियार लेकर डराने-धमकाने वाला गिरफ्तार
16-May-2026 4:58 PM
हथियार लेकर डराने-धमकाने वाला गिरफ्तार

वाद-विवाद करने वाले 3 के विरूद्ध कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 मई।
धारदार हथियार से डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही वाद-विवाद करने वाले 3  असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कार्रवाई की गई। सभी को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में ग्राम देवादा में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहे दानीराम निर्मलकर 32 साल ग्राम देवादा  के कब्जे से एक लोह का चाकूनुमा हथियार जब्त  कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं ग्राम सोमनी बाजार चौक में वाद-विवाद कर रहे अनावेदक गजेन्द्र निषाद 27 साल खपरीकला बजरंग चौक, आशिष यादव 24 साल निवासी खपरीकला बजरंग चौक और  खोमू साहू  26 साल निवासी मान चौक  अंजोरा शामिल हैं। उपरोक्त सभी को प्रतिबंधित करने धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट