राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 मई। अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली आरोपी महिला को खैरागढ़ जिले की जालबांधा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंघौरी निवासी तुलसी वर्मा द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना पर पुलिस चौकी जालबांधा द्वारा गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ ग्राम सिंघौरी स्थित आरोपी के घर पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कमरे से एक मेहरून रंग के थैले में रखे कुल 90 ग्राम गांजा कीमत लगभग 900 रुपए को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर आरोपी तुलसी वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


