राजनांदगांव
भाजपा ने संगठन में फूंकी नई जान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 मई। जिला भाजपा के जिला संगठन प्रभारी जितेन्द्र वर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते 16 मंडलों में प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस निर्णय को आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ेगा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आम जनता तक पहुंचाया जा सकेगा। मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारी के रूप में सौरभ कोठारी व शीला टाकेश सिन्हा राजनांदगांव उत्तर, रोहित चंद्राकर व हर्ष रामटेके राजनांदगांव दक्षिण, तरुण लहरवानी व देवकुमारी साहू राजनांदगांव ग्रामीण पूर्व, मुकेश बघेल व ऋषिदेव चौधरी राजनांदगांव ग्रामीण पश्चिम, भावेश बैद व किशुन यदु डोंगरगढ़ शहर, अमित जैन व किरण बारले डोंगरगढ़ ग्रामीण, रवि सिन्हा व जैन कुमार मेश्राम तिलई, अमर लालवानी व मूलचंद भंसाली घुमका, हिरेन्द्र साहू व हरीश शर्मा डोंगरगांव, कैलाश शर्मा व जागृति यादव अर्जुनी, मूलचंद लोधी व जैसल लाल बंटी तुमड़ीबोड़, चंद्रिका डडसेना व रामकुमार गुप्ता मुसरा.मुरमुंदा, एमडी ठाकुर व दादूराम सोनकर लाल बहादुर नगर, जगजीत सिंह भाटिया व मनोज बैद कुमर्दा, अतुल रायजादा व बोधन साहू छुरिया, अजय पटेल व चिंटू सोनकर गैंदाटोला शामिल है।


