राजनांदगांव

काम पर जाने से टोकने पर पति की हत्या
04-May-2026 6:28 PM
काम पर जाने से टोकने पर पति की हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 मई।
सोमनी क्षेत्र में करीब 9 माह बाद एक व्यक्ति के हत्या के मामले में पुलिस ने पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काफी जांच पड़ताल के बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि महिला ने काम पर जाने से रोकने-टोकने पर अपने पति की हत्या कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक तामेश्वर पारकर और उसकी पत्नी लक्ष्मीबाई पारकर का 27 जुलाई 2025 को काम पर जाने एवं पैसे देने की बात पर विवाद हुआ था। मृतक तामेश्वर की पत्नी मृतक को बिना बताए काम पर चली गई थी, जब मृतक अपने काम से वापस आया और अपनी पत्नी को काम पर जाने से मना करने पर भी तुम काम पर क्यों गई थी, कहकर झगड़ा विवद कर मारपीट करने लगा।  दोनों के मध्य मारपीट के दौरान लक्ष्मी द्वारा अपने हाथ, नाखून से चोंट पहुंचाकर व गला दबाने से ईलाज के दौरान मृतक तामेश्वर की मृत्यु होना तथा पीएम रिपोर्ट में मृतक के विभिन्न चोट मृत्यु के पूर्व आना व मृत्यु का तरीका हत्यात्मक होना डॉक्टर द्वारा लेख किए जाने पर मृतक की पत्नी लक्ष्मीबाई का कृत्य धारा 103(1) बीएनएस के अपराध का घटित करना पाए जाने पर अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया। सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर आरोपिया लक्ष्मीबाई (34 वर्ष) निवासी ग्राम अंजोरा थनौद रोड को विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकारने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट