राजनांदगांव
राजनांदगांव, 3 मई। इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) खेल प्रशिक्षण शिविर खेल युवक कल्याण विभागए जय भवानी व्यायाम शाला एवं जिला भारोत्तोलन संघ द्वारा 5 मई से स्थानीय जय भवानी व्यायाम शाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 30 दिवसीय नि:शुल्क संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के संबंध में जय भवानी व्यायाम शाला जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी ने बताया कि उक्त शिविर में छोटे-छोटे बालक एवं बालिका बच्चों को वेटलिफ्टिंग खेल के प्रति बढ़ावा देने तथा शहर व गांव के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह शिविर प्रारंभ किया जा रहा है। यह शिविर रोजाना सुबह 6 से 8 बजे तक रहेगी। स्थानीय जय भवानी व्यायाम शाला में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम, सहसचिव अशोक श्रीवास व नीरज शुक्ला ने दी।


