राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 मई। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा भानपुरी राजनांदगांव में 3 मई को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 214 मरीजों को नि:शुल्क मिर्गी रोग की दवा दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार श्री सर्वेश्वरी समूह के आश्रम भानपुरी राजनांदगांव में रविवार को फकीरी और आयुर्वेदिक पद्धति से तैयार मिर्गी रोगियों को दवाई वितरण किया गया। जिसमें प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र मध्यप्रदेश और ओडिशा से मरीज पहुंचे थे। आश्रम परिवार द्वारा समय-समय पर ऐसे कैंप आयोजित किया जाता है।
नि:शुल्क मिर्गी रोग दवाई का वितरण आश्रम प्रभारी एके पांडेय के नेतृत्व एवं व्यवस्थापक चंद्रशेखर राय के नेतृत्व में आश्रम परिवार द्वारा मरीज का रहने, खाने और सोने के साथ गर्मी में किसी को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मरीजों के लिए कूलर की व्यवस्था की गई। मरीज को दवा देने के लिए आश्रम परिवार से वैद्यराज रंजीत कुमार सिंह रांची झारखंड ने मरीजों को दवाई वितरण किया।
उक्त कैम्प में एकेडमी राजनांदगांव के खुमानलाल साव द्वारा भजन संध्या के माध्यम से मरीजों और उनके परिवार के लिए भक्तिभावना के साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अशोक सोनी, अभिषेक शुक्ला, निलेश शुक्ला, राजेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, दुष्यंत सिंह ठाकुर, हरेन्द्र साहू, ऋषिराज ठाकुर, टीएल गुप्ता, गणपतलाल यादव, मनोज कुमार साहू, बल्लू कन्नौजे, अमन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजाराम निषाद, सोहन निषाद, नितिन निषाद, अमीत श्रीवास्तव, नीरज देवांगन, श्रेयांश शुक्ला, त्रिलोक कुमार साहू, रवि टंडन, रवि शंकर, रोशन शेडे, मुरली शरण दास वैष्णव, गोविंद साव, श्री पटेल, शेष नारायण, सुनिता ठाकुर, डॉ. नेहा सिंह ठाकुर, सुषमा शुक्ला, सौम्या अग्रवाल, रिया टंडन, प्रेमाबाई, निशी सिंह, श्रीयल, पूजा, वंदना सिंह, रितिका सिंह आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी नितेश शुक्ला ने दी।


