राजनांदगांव
शुभम को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
03-May-2026 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 मई। फोटोग्राफी और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके शुभम उपाध्याय को पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया है। चांपा-खरसिया में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शुभम को उनके उत्कृष्ट फोटोग्राफी और पत्रकारिता कार्यों के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।
फोटोग्राफर शुभम उपाध्याय ने कहा कि सम्मान मिलने से कार्य के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपनी फोटोग्राफी के जरिये समाज की जमीनी हकीकत और शहर की खूबसूरती को दुनिया के सामने लाता रहूं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


