राजनांदगांव

महापौर के घर से मकान गणना का शुभारंभ
02-May-2026 8:58 PM
महापौर के घर से मकान गणना का शुभारंभ

 महापौर ने जनगणना कार्य में सहयोग करने नागरिकों से की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव 2 मई। जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जायेगा। गत अपै्रल माह में मकान नंबरिंग एवं स्व गणना का कार्य किया गया, मकान गणना के लिए जनगणा कार्य में लगे सुपरवाईजर एवं प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित बंदुओं पर जानकारी एकत्रित करेंगे। आज निगम सीमाक्षेत्र में मकान सूचीकरण कार्य मोतीपुर वार्ड नं. 8 से शहर के प्रथम नागरिक के घर से मकान गणना कर शुभारंभ किया गया। जहां महापौर मधुसूदन यादव ने सुपरवाईजर व प्रगणक को अपनी पारिवारिक जानकारी देते हुए जनगणना कार्य में सहयोग करने नागरिकों से अपील किए।

उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य निगम सीमाक्षेत्र में 1 मई से प्रारंभ हो गया। मकान सूचीकरण कार्य 337 ब्लाक में 56 सुपरवाईजर एवं 337 प्रगणकों के द्वारा घर घर जाकर मोबाईल के एचएलओ एप के द्वारा 32 कालम में मकान की स्थिति, परिवार की जानकारी, उपलब्ध सुविधाए और परिवार में मौजूद परिसम्पत्तियों की जानकारी ली जावेगी। आज जनगणना कार्य का शुभारंभ महापौर निवास के किया गया। महापौर द्वारा सुपरवाईजर व प्रगणक को निर्धारित प्रपत्र अनुसार अपने मकान एवं परिवार संबंधी सम्पूर्ण जानकारी दी गयी।

महापौर श्री यादव ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के लिए दी जाने वाली जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहेगी तथा इसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जावेगा। यह जनगणना विकास योजनाओं के लिए आधार बनेगी और नागरिकों द्वारा दी जाने वाली सही जानकारी के आधार पर भारत के विकास का सही रोड मेप तैयार होगा। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सभी नागरिक अपनी सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करे।


अन्य पोस्ट