राजनांदगांव

नशे में ग्रामीणों से विवाद, गिरफ्तार
29-Apr-2026 8:40 PM
नशे में ग्रामीणों से विवाद, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 अप्रैल। कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अभियान छेड़ दिया है। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस चौकी सुरगी ने प्रभावी कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अपराध की रोकथाम, नियंत्रण एवं कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम भर्रेगांव एवं ग्राम भंवरमरा के ग्रामीणों द्वारा  पुलिस चौकी सुरगी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई की। जिसमें नारद सोनकर द्वारा प्रतिदिन नशा सेवन कर ग्रामीणों के साथ वाद-विवाद एवं झगड़ा किया जाता है।

वहीं कन्हैया लाल उर्फ  भुरू साहू द्वारा भी शराब सेवन कर ग्रामीणों के साथ विवाद एवं मारपीट की जाती है। दिनांक घटना को भी दोनों आरोपियों द्वारा नशे की हालत में ग्रामीणों के साथ विवाद कर शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न की गई। शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की गई। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं एवं लगातार ग्रामीणों के साथ विवाद कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना थी।

उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते  नारद सोनकर  39 वर्ष निवासी ग्राम भर्रेगांव और कन्हैया लाल उर्फ  भुरू साहू 39 वर्ष निवासी ग्राम भंवरमरा के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट  राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर दोनों आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया।


अन्य पोस्ट