राजनांदगांव

शराब बेचते दो गिरफ्तार
29-Apr-2026 5:52 PM
शराब बेचते दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 अप्रैल। अवैध रूप से दोपहिया वाहन में शराब परिवहन करने वाले आरोपियों के विरूद्ध चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 नग पौवा एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को जब्त किया। आरोपियों को जमानत मुचलके पर छोड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मचानपारा सब्जी बाड़ी के पास दो व्यक्ति अपनी स्कूटी से अवैध रूप से शराब विक्रय कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर तस्दीक करने पर आरोपी स्कूटी के साथ मिला, जो नाम पूछने पर अपना नाम कृष्णा साहू 39 वर्ष निवासी भानपुरी और दीपेश रजक 26 साल निवासी कैलाश नगर राजनांदगांव बताया। उसके कब्जे से एक नग सफेद रंग की बोरी में 20 पौवा देशी शराब सीलबंद कीमती 1600 रुपए तथा बिक्री रकम 150 रुपए को जब्त किया गया।

 घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी कीमती 40 हजार रुपए को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ मौके पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट की अपराध कायम कर विधिवत कार्रवाई करते आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया।


अन्य पोस्ट