राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 अप्रैल। पनियाजोब-अंडी के समीप अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद किया। इसके अलावा एक की-पैड मोबाइल भी जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को बोरतलाव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पनियाजोब-अंडी रोड क्रिकेट मैदान के पास अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। रेड कार्रवाई करने पर मौके पर नाम-पता पूछने पर अपना नाम डोमेन्द्र यादव 28 साल निवासी फकीरटोला अंडी थाना बोरतलाव का रहने वाला बताया। उसके पास हरा रंग के 5 लीटर वाले जरिकेन में भरा 5 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्चा महुआ शराब एवं 9 नग सफेद कलर के प्लास्टिक झिल्ली में लगभग 500 एमएल हाथ भ_ी कच्ची महुआ शराब कुल 4.500 बल्क लीटर कुल जुमला 9.500 बल्क लीटर कीमती 1900 रुपए व एक नग की-पैड मोबाइल बरामदगी पंचनामा तैयार कर जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बोरतलाव में अपराध क्र. 25/26 धारा 34(2) आब. एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया।


