राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 अप्रैल। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 5 शराबियों के विरूद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं वाद-विवाद कर शांतिभंग करने वाले 5 बदमाशों के विरूद्ध चिखली चौकी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को आम स्थान पर शराब पीने वाले केशलाल नायक 29 वर्ष निवासी रानीतराई बालोद, नरेश कुमार ठाकुर 27 साल निवासी रानीतराई बालोद, हेमंत कुमार गावरे 38 वर्ष रानीतराई बालोद, प्रकाश यादव उर्फ गोलू 28 साल निवासी गौरीनगर राजनांदगांव व सुरेन्द्र भट्टर 23 साल निवासी गौरीनगर राजनांदगांव के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई किया गया।
इसी तरह 27 अप्रैल को लड़ाई-झगड़ा कर परिशांति भंग करने वाले बदमाश सेवकराम साहू 21 साल निवासी शंकरपुर, शेख शहबाज 29 साल निवासी स्टेशनपारा, अशिष मेश्राम 21 साल निवासी महादेव नगर, रूपेश सिन्हा 20 साल निवासी ग्राम खैरा राजनांदगांव एवं राहुल सिंह चौहान 25 साल निवासी शिक्षकनगर राजनांदगांव विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।


