राजनांदगांव

1 मई को मटन मार्केट बंद
28-Apr-2026 5:01 PM
1 मई को मटन मार्केट बंद

राजनांदगांव, 28 अप्रैल। राज्य शासन के निर्देशानुसार बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 1 मई को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णत: प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाए जाने पर मांस जब्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्रवाई करते 5 हजार रुपए तक जुर्माना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को उक्त दिवस को अपने अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण करने निर्देशित किए है।


अन्य पोस्ट