राजनांदगांव

हरीश चंद्राकर को मिला पीएचडी उपाधि
28-Apr-2026 5:01 PM
हरीश चंद्राकर को मिला पीएचडी उपाधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 अप्रैल। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत समाज शास्त्र विषय में हरीश कुमार चंद्राकर को शीर्षक ‘बदलती परिस्थितियों में गोंड जनजाति की तत्वदृष्टि एवं जीवन दृष्टि का अध्ययन’ बस्तर संभाग के कोंडागॉव जिले के विशेष संदर्भ में  अध्ययन करने पर पीएचडी उपाधि मिला।

समाज शास्त्र के विद्वान शोध निर्देशक डॉ. अमरनाथ शर्मा प्राध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी एवं समाज शास्त्र की विदुषी सह-निर्र्देेिशका डॉ. सुचित्रा शर्मा प्राध्यापक समाजशास्त्र शास.वि.या.ता.स्वशासी स्नातण् महाविद्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन में शोध कार्य पूर्ण किया। राजनांदगांव जिले के ग्राम भर्रेगांव निवासी हरीश कुमार चंद्राकर अपने गांव के प्रथम पीएचडी उपाधि धारक हंै। शोध कार्य को पूर्ण करने में अपने माता-पिता, परिवार, मित्रगण, गुरूजनों, कोंडागांव के डॉ. किरण नुरूटी प्राध्यापक समाज शास्त्र  एवं अन्य प्राध्यापकगण, समाज शास्त्र  के विद्यार्थी एवं उत्तरदाताओं ने भरपूर सहयोग किया।


अन्य पोस्ट