राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 अप्रैल। नगर निगम के विद्युत विभाग मेें कार्यरत भृत्य रमेश सिंह चौहान को बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निलंबित करने की कार्रवाई की।
विद्युत विभाग में कार्यरत भृत्य रमेश सिंह चौहान बिना बताए अनुपस्थित रहते थे। श्री चौहान के अनुपस्थिति पर विद्युत विभाग द्वारा आयुक्त को 12 दिसम्बर 2025 को प्रतिवेदन भी दिया गया था। जिसके अनुसार माह जनवरी 2026 में 27 दिवस अनुपस्थित, माह फरवरी 2026 में 6 दिवस, माह मार्च 27 दिवस एवं माह अपै्रल में 1 अपै्रल से 27 अप्रैल तक अपने कार्य/कार्यालय में बिना सूचना/अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। जिसके लिए उन्हें आयुक्त द्वारा 10 अपै्रल 2026 को अपने कार्य में उपस्थित होकर 24 घंटे के अंदर जवाब प्रस्तुत करने पत्र प्रेषित किया गया था, किन्तु श्री चौहान के उपस्थित नहीं होने एवं नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर आयुक्त ने विद्युत विभाग जैसे अति आवश्यक सेवा कार्य को प्रभावित करने का दोषी मानते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।


