राजनांदगांव
शौचालय की दीवार गिरने से मासूम की मौत, दूसरा गंभीर
28-Apr-2026 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 28 अप्रैल। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के ग्राम पंचायत बाघनारा में जर्जर शौचालय की दीवार गिरने से दो बच्चे उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में एक मासूम की मौत हो गई। जबकि दूसरा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बाघनारा में जर्जर शौचालय की दीवार ढहने से ओमेन्द्र नुरेसया 10 वर्ष निवासी बाघनारा के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में हर्ष सलामे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे