राजनांदगांव

पूर्व जिपं सदस्य की मांग पर पूर्व सीएम ने की पंखे की स्वीकृति
26-Apr-2026 9:50 PM
पूर्व जिपं सदस्य की मांग पर पूर्व सीएम ने की पंखे की स्वीकृति

राजनांदगांव, 26 अप्रैल। गर्मी से बचने व यात्रियों के बेहतर सुविधा के लिए शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने एक मिशाल पेश की है।
दरअसल गौरीनगर रेलवे फाटक में यात्रियों को 15 से 20  मिनट रूकना पड़ता है।  इससे यात्रियों को गर्मी से काफी परेशान होना पड़ता था। इस तकलीफ  को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश श्यामकर ने पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से तत्काल भेंट कर गौरीनगर रेलवे फाटक के दोनों तरफ  शेड में पंखे लगवाने मांग की। जिससे वहां यात्रियों को सुविधा हो, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विलम्ब न करते तत्काल दोनों तरफ  के शेड में पंखे  लगाने स्वीकृति दी।

बता दें कि जब डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, उस समय राजेश श्यामकर वहां के पार्षद थे, तब राजेश श्यामकर ने दोनों तरफ  शेड लगाने मांग की थी। उस समय मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने 10 लाख रुपए की लागत से ये शेड बनवाया था। पंखे लग जाने से अब यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर वार्डवासी व यात्रियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट