राजनांदगांव

शादी में दो गुटों में चला हथियार
24-Apr-2026 5:12 PM
शादी में दो गुटों में चला हथियार

 बारात के दौरान झड़प, दो गंभीर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अप्रैल।
खैरागढ़ जिले के मुढ़ीपार में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को बारात के दौरान दो गुटों में हिंसक घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर है। एक को रायपुर रिफर किया गया है। जबकि एक की स्थिति में सुधार होने के कारण राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वैवाहिक समारोह में हथियार चलने से खूनी खेल देखकर पूरा गांव सहम गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुढ़ीपार में ढ़ारा गांव से एक परिवार बारात लेकर पहुंचा था। इस बीच स्थानीय पक्ष के साथ किसी बात को लेकर बाराती पक्ष का विवाद हो गया, फिर थोड़ी देर में स्थिति हाथापाई से सीधे चाकूबाजी तक पहुंच गई। घटना में राधेलाल वर्मा 24 वर्ष (ढ़ारा) व गुलशन एवं पूनम दोनों (मुढ़ीपार) के रहने वाले हैं। इनमें राधेलाल की स्थिति हथियार की मार लगने से गंभीर हो गई।

बताया जा रहा है कि राधेलाल वर्मा की स्थिति काफी गंभीर है। दरअसल शुरूआती जांच में यह बात पता चला कि बाराती पक्ष किसी बात को लेकर दुल्हन पक्ष से खफा हो गया। कुछ बातों को लेकर कहा-सुनी हुई और कुछ देर में स्थिति हिंसक हो गई।
 थोड़ी देर में पूरे गांव में दो पक्षों में हथियार निकलने से खूनी खेल में बदल गया। यह नजारा देखकर गांव में डर पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्हालने की कोशिश की। पुलिस ने शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों में लोगों से आपसी सौहार्द्र और शांतिपूर्वक वातावरण बनाए रखने की अपील की।


अन्य पोस्ट