राजनांदगांव

महिला मोर्चा की दक्षिण-उत्तर मंडल की कमान मधु और शैल के हाथों में
17-Apr-2026 4:55 PM
महिला मोर्चा की दक्षिण-उत्तर मंडल की कमान  मधु और शैल के हाथों में

जिले में 15 ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 अप्रैल। भाजपा महिला मोर्चा के  मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। राजनांदगांव के उत्तर और दक्षिण के अलावा ग्रामीण तथा पश्चिम ग्रामीण के अध्यक्ष की कमान भाजपा नेत्रियों को सौंपी गई है। जिसमें दक्षिण मंडल की अध्यक्ष मधु बैद और उत्तर मंडल में शैल यादव को अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह जिलाध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ ने नांदगांव समेत जिलेभर के 15 मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। मधु बैद दक्षिण मंडल अध्यक्ष के रूप में कमान सम्हालेंगी। वह पार्टी में काफी सक्रिय हैं। वह पूर्व पार्षद भी हैं। पार्टी के हर कार्यक्रम में वह बढ़-चढक़र हिस्सा लेती है। उन्हें  एक काबिल और सक्रिय भाजपा नेत्रियों के रूप में जाना जाता है। इसी तरह राजनांदगांव ग्रामीण (पूर्व) में कनक दुबे और पश्चिम में गायत्री साहू को  मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।  इसके अलावा डोंगरगढ़ शहर अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, डोंगरगढ़ ग्रामीण दुर्गेश्वरी विश्वकर्मा, घुमका में  नूतन साहू, तिलई में पुनिता साहू समेत डोंगरगांव से एलनबाई साहू, अर्जुनी से ममता पटेल, तुमड़ीबोड़ से मेघा साहू, मुसरा-मुरमुंदा से रामेश्वरी साहू, एलबी नगर से पुष्पा सिन्हा, छुरिया से राधिका चंद्रवंशी, कुमर्दा से चित्ररेखा साहू व गैंदाटोला से हीना शिंदे को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के स्थानीय प्रमुख नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए पार्टी हित में कार्य करने की सलाह दी है।


अन्य पोस्ट