राजनांदगांव
चाकू रखने वाला युवक गिरफ्तार
17-Apr-2026 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 अप्रैल। आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते आरोपी रूपेश उर्फ मोनू गेण्ड्रे 30 वर्ष निवासी नंदई कुंआ चौक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार बटनदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे