राजनांदगांव
एएसपी ने कहा-शिकायत आने पर होगी कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 अप्रैल। राजनांदगांव शहर में रेत से भरी हाईवा और भारी वाहनों को सडक़ में दौडऩे की खुली छूट मिलने से पुलिस पर कथिततौर पर वसूली का आरोप लग रहा है। नो-एंट्री होने के बावजूद रेत से भरी गाडिय़ां शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजर रही है। वहीं भारी वाहन भी फ्लाई ओवर के बजाय सर्विसलेन में दौड़ रही है। कई बार भारी वाहनों की मौजूदगी के चलते ही हादसे हो रहे हैं।
राजनंादगांव ओवरब्रिज में भी भारी वाहन बेधडक़ शहर में दाखिल होने लगे हैं। वहीं स्टेडियम रोड में भी ओवरलोड वाहन गुजर रही है। इस संबंध में एएसपी कीर्तन राठौर ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि नो-एंट्री के वक्त में किसी भी भारी वाहन को शहर दाखिला की इजाजत नहीं है। रही बात वसूली की तो इस बाबत शिकायत आने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव शहर में बड़ी तादाद में धमतरी और कांकेर से रेत से भरी हाईवा दौड़ रही है। सडक़ों पर भारी वाहनों की आवाजाही ने लोगों की जान सांसत में डाल दी है। बताया जा रहा है कि रेत माफियाओं ने खुलेतौर पर दिन में ही रेत ढुलाई का काम जारी रखा है। यातायात पुलिस सिर्फ शहर के अंदरूनी इलाकों में ही दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
जबकि भारी वाहनों को शहर में दाखिल होने के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर ढ़ील दे रखी है। यही कारण है कि नंदई, बसंतपुर, वीवीआईपी स्टेडियम रोड, चिखली के अलावा अन्य मुख्य मार्गों में भारी वाहन और हाईवा दौड़ रही है। यह भी जानकारी मिली है कि बारिश से पहले रेत डंप करने की होड़ में भी रोजाना दर्जनों गाडिय़ां धमतरी और कांकेर से राजनांदगांव पहुंच रही है। भारी वाहनों के लिए शहर में प्रवेश के लिए एक निश्चित समय तय किया गया है। निर्धारित वक्त की परवाह छोडक़र सीधे बड़ी गाडिय़ां शहर के मुख्य मार्गों से गुजर रही है।
बताया जा रहा है कि दूसरे जिलों से रेत की खेप पहुंचने को लेकर भी खनिज विभाग ने भी चुप्पी साध रखी है। बरसात से पहले एक सांठगांठ कर रेत माफियाओं ने कई जगह रेत डंप करना शुरू कर दिया है। रेत से भरी हाईवा के शहर में प्रवेश का फायदा अन्य भारी वाहन उठा रहे हैं। बहरहाल राजनांदगांव शहर में भारी वाहनों और रेत से भरी हाईवा को अंदर प्रवेश करने की इजाजत देने पर यातायात विभाग को लोग जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।