राजनांदगांव

सटोरिया और शराब कोचिया गिरफ्तार
08-Apr-2026 4:27 PM
सटोरिया और शराब कोचिया गिरफ्तार

राजनांदगांव, 8 अप्रैल। सटोरियों और अवैध शराब कोचिया के विरूद्ध बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई की। सटोरियों के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल एवं नगदी रकम और अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी से 20 पौवा देशी शराब जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। सटोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।  मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी देवेन्द्र देवांगन को फौव्वारा चौक  राजनांदगांव के पास मोबाइल के माध्यम से सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग  मोबाइल एवं नगदी रकम 1440 रुपए जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 6, 7 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई  कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इसी दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर  कुंदन साहू को जिला अस्पताल चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाया गया।

आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब  कीमती लगभग 1600 रुपए को जब्त कर  आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट