राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 अप्रैल। धारदार चाकू लेकर आम जनता को भयभीत करने वाले आरोपी के विरूद्ध बसंतपुर पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पनेका मोड़ के पास अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम जनता एवं राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर राजीव मरकाम को लोहे के धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 31 मार्च को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।


